Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बाकारकुड़ी और तिल्ला फाटक के समीप बनेगा रेलवे अंडरपास

Advertisement
Advertisement
  • प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास, होगा कार्यक्रम
Chandil (Dilip Kumar) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य और 1500 रेल ओवर ब्रिज-अंडरपास का ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इसके तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो अंडरपास का शिलान्यास किया जाना है. इसकी जानकारी देते हुए आद्रा रेल मंडल रेलवे उपभोगक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य दिवाकर सिंह ने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुकडु प्रखंड के अंतर्गत रेलवे फाटक संख्या सीएम 24 बकारकुड़ी रेलवे हाल्ट के समीप और निमडीह प्रखंड के अंतर्गत फाटक संख्या जेसी 52 तिल्ला कला केंद्र के समीप कार्यक्रम आयोजित किया गया है. दोनों स्थानों में रेलवे अंडरपास का निर्माण होगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jmm-takes-out-nyay-yatra-slogans-raised-in-favor-of-hemant/">लातेहार

: झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत के पक्ष में लगे नारे

कार्यक्रम में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

रेलवे अंडरपास और ओवर ब्रिज के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता जुटेंगे. इसी के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दोनों स्थानों में भी संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारी किया गया है. संगठन की ओर से नीमडीह प्रखंड के तिल्ला कला केंद्र के समीप दिवाकर सिंह को और कुकडू प्रखंड अंतर्गत बाकारकुड़ी रेलवे के स्टेशन के समीप सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार को कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया है. कार्यक्रम सोमवार को सुबह 11 बजे से होगा. ऑनलाइन कार्यक्रम में रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ रांची से ऑनलाइन जुड़ेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही