: विद्युत विभाग के ऊर्जा मेला में 26 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन
चांडिल : रेलवे ने दी चांडिलवासियों को सौगात, पुरुषोत्तम, टाटा-छपरा व टाटा-गोड्डा ट्रेन का होगा ठहराव
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल जंक्शन स्टेशन पर चांडिलवासियों की ट्रेन ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई. सांसद संजय सेठ के प्रयास से रेलवे बोर्ड ने स्टेशन पर टाटानगर-छपरा एक्सप्रेस, टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है. इस बाबत रेलवे बोर्ड की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा द्वारा जारी किए गए इस अधिसूचना में चांडिल रेलवे स्टेशन के अलावा खलारी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव से संबंधित जानकारी दी है. बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार चांडिल रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-छपरा एक्सप्रेस और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव 27 अप्रैल से होगा. वहीं इस स्टेशन पर एक नई ट्रेन टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है. एक मई से इस ट्रेन का ठहराव चांडिल में होगा. इसके अलावा खलारी रेलवे स्टेशन पर रांची-वाराणसी एक्सप्रेस का ठहराव 28 अप्रैल से सुनिश्चित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-spot-execution-of-26-applications-at-the-energy-fair-of-the-electricity-department/">जमशेदपुर
: विद्युत विभाग के ऊर्जा मेला में 26 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन
: विद्युत विभाग के ऊर्जा मेला में 26 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Leave a Comment