Search

 
 
 

चांडिल : ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय में 23 को मनेगा रक्षा बंधन उत्सव, होंगे कई कार्यक्रम

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन उत्सव 23 अगस्त को मनाया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए ब्रह्मकुमारी शिवकन्या ने बताया कि भाई-बहन के अमर प्यार का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन हमें श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों की धारणा करा कर आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित जीवन शैली अपनाने का संदेश देता है. इसके साथ ही मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना का निर्माण करने के लिए प्रेरित करता है. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांडिल में रक्षा बंधन का पावन पर्व शाम साढ़े पांच बजे प्रारंभ होगा, जो देर शाम आठ बजे तक चलेगा. क्षेत्र के भाई-बहन अपने परिवार के साथ इस उत्सव में शामिल होंगे. इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे. ब्रह्मकुमारी शिवकन्या ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर क्षेत्र के सभी भाई-बहनों को सपरिवार सहित सेवाकेंद्र पर सादर आमंत्रित किया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-the-meeting-of-santhali-writers-association-there-was-discussion-on-making-the-conference-a-success/">चाकुलिया

: संथाली लेखक संघ की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही