Search

 
 
 

चांडिल : शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा राम दरबार और शिव-पार्वती की झांकी

 
Chandil (Dilip Kumar) : श्रीराम सनातन समिति चांडिल की ओर से बुधवार को रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा सह बाइक रैली निकाली गई. उगडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित करने के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुआ. शोभायात्रा सह बाइक रैली एनएच 32 होते हुए चांडिल स्टेशन चौक, लेंगडीह, चांडिल चौक बाजार, बस स्टैंड होते हुए श्रीसाधु बांध मठिया नागा संन्यासी आश्रम पहुंचकर संपन्न हुआ. रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा वर्ग शामिल हुए. डीजे और वाद्ययंत्रों की धूम पर सभी थिरकते हुए चल रहे थे. इस दौरान प्रभु श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. हाथों में भगवा पताका लिए सभी राम धुन गाते हुए श्री राम का जन्मोत्सव मनाया. शोभायात्रा में जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, महंत इंद्रानंद सरस्वती समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, पंचायत प्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/lord-shri-rams-character-is-exemplary-baidyanath-ram/">भगवान

श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय : बैद्यनाथ राम

आकर्षण का केंद्र रहा झांकी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Shobha-Yatra-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शोभायात्रा सह बाइक रैली में श्रीराम दरबार, शिव परिवार और अन्य झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा. कोलकाता के कलाकार शोभायात्रा के दौरान आकर्षक रूप से सजाएं गए वाहन पर नृत्य कर रहे थे. शोभायात्रा के रास्ते जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए चना-गुड़, शरबत, खीर, पानी आदि की व्यवस्था किया गया था. श्री जगन्नाथ ट्रेडर्स के प्रोपराइटर स्वप्न कुमार गुप्ता के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. शोभायात्रा सह बाइक रैली के दौरान सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया गया था. पुलिस के जवान शोभायात्रा के साथ चल रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही