Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपाइयों ने घर-घर जाकर मिट्टी व चावल का किया संग्रह

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भाजपा नोवामुंडी मंडल ने गुरुवार को भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा के नेतृत्व में मेरी देश मेरा माटी का कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर चावल एवं मिट्टी का संग्रह किया. इस दौरान टोंटोपोसी, कोटगढ़, रोबेंटा और सारंडा मंडल के कुमिरता आदि गांव में भाजपाइयों ने अभियान चलाया. इस मिट्टी को दिल्ली भेजा जाएगा जहां वाटिका का निर्माण किया जाना है. यहां भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को काफी ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है. प्रधानमंत्री ब विश्व के लोकप्रिय नेता बन गए हैं. कई कल्याणकारी योजनाओं को भी केंद्र सरकार चला रही है. उनके नेतृत्व में देश कई गुना आगे बढ़ा है. मौके पर जगन्नाथपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेत्री जयारानी पाड़ेया, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत कोड़ा, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, सोशल मीडिया प्रभारी पप्पु गौड़, बिनोदिनी बानरा सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-meeting-organized-on-employment-day-in-lailor-panchayat-of-saranda/">मनोहरपुर

: सारंडा के लाईलोर पंचायत में रोजगार दिवस पर बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही