Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ थाना की पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चोगा निवासी प्रेमकांत लोहरा है. उस पर आरोप है कि एक नाबालिग को डरा धमकाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुर्ष्कम किया. नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की लिखित सूचना उसके परिजनों ने ईचागढ़ थाना की पुलिस को देते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस संबंध में ईचागढ़ थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 376एबी, 506 भादवी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-iron-man-kajal-of-manjhi-tola-took-part-in-international-competition-for-the-third-time/">आदित्यपुर

: मांझी टोला के आयरन मैन काजल ने तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धा में लिया हिस्सा
घटना की जानकारी नाबालिग बच्ची ने अपने परिजनों को दी, इसके बाद पीड़ित के परिजन ईचागढ़ थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी. लिखित सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों के साथ मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही