Search

 
 
 

Chandil : सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन, अशोक कुमार बने अध्यक्ष

 
Dilip Kumar Chandil : सार्वजनिक श्री नवदुर्गा पूजा कमेटी, चौका मोड़ का पुनर्गठन किया गया. आमसभा में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया. चुनाव प्रभारी सचिकांत महतो व अरुण कुमार महतो की उपस्थिति में कमेटी के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. नवगठित कमेटी में अशोक कुमार प्रमाणिक अध्यक्ष, विपिन बिहारी महतो व जयदेव साव उपाध्यक्ष, अरुण कुमार महतो सचिव व सोमनाथ गोराई कोषाध्यक्ष चुने गए हैं. वहीं, सचिकांत महतो को सह सचिव व  मिंटू कुमार गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है. नव गठित पूजा कमेटी की देखरेख में ही आगामी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा. बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई. सबसे पहले पिछली दुगा पूजा में हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया. ज्ञात हो कि चौका में सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से वर्ष 2005 से हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन हो किया जा रहा है. यहां प्रतिवर्ष देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. इसके साथ ही नवरात्रि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रवचन का आयोजन किया जाता है. यह भी पढ़ें : फिर">https://lagatar.in/weather-will-worsen-again-imd-issues-warning-of-heavy-rain-in-north-east-india/">फिर

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, आईएमडी की पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम बंगाल, झारखंड में असर
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही