Search

 
 
 

चांडिल : बाढ़ प्रभावितों के सहयोग के लिए चांडिल में चला राहत कोष संग्रह अभियान

 
Chandil (Dilip Kumar) : एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की ओर से सोमवार को चांडिल बाजार में असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के चांडिल लोकल कमेटी के इंचार्ज कॉमरेड अनंत कुमार महतो ने बताया कि असम के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति दयनीय है. असम में अबतक बाढ़ से 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, लोग बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं. उनके घर का सब कुछ पानी में बह गया है, खाने के लिए दाने-दाने को लोग तरस रहे हैं.

जोर-शोर से चला रहे है राहत कोष संग्रह अभियान

बाढ़ प्रभावितों के लिए एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) लगातार सहायता पहुंचाने के लिए काम कर रही है. असम में भी पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात एक कर प्रभावितों को भोजन, पानी, खाद्य सामग्री, मेडिकल ट्रीटमेंट, रहने के लिए व्यवस्था आदि मुहैया कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. चांडिल से भी लोग मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. राहत कोष संग्रह अभियान में दुखनी मांझी, भुजंग मछुआ, अनुराधा महतो, हाराधन महतो, युधिष्ठिर प्रमाणिक, उदय तंतुबाई, बिरेन महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही