Search

 
 
 

चांडिल : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ईचागढ़ का पुनर्गठन

 
Chandil (Dilip Kumar) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ईचागढ़ प्रखंड का पुनर्गठन किया गया. नई कमेटी में दिलीप कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और आशीष कुमार महतो को सचिव बनाया गया है. मनोज प्रकाश को प्रेस प्रवक्ता चुना गया है. मेघनाथ महतो की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय लेपाटांड़ में अंचल इकाई की बैठक हुई. इसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नेहरू महतो, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ साव व चांडिल प्रखंड सचिव रमन रंजन महतो उपस्थित थे. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ईचागढ़ ईकाई का सलाहकार के रूप में मनोरंजन महतो, बुद्धेश्वर मछुवा, भुवनेश्वर महतो व ऋषिकेश प्रसाद का चयन किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-the-strike-of-sahiyas-the-service-of-pregnant-women-started-affecting/">चाईबासा

: सहियाओं के हड़ताल पर जाने से गर्भवती महिलाओं की सेवा पर असर शुरू

कमेटी में दो उपाध्यक्ष व तीन संयुक्त सचिव

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ईचागढ़ ईकाई की नवगठित कमेटी में दो उपाध्यक्ष हेमंत कुमार महतो व चंद्र मोहन सिंह पातर को बनाया गया है. वहीं मेघनाथ महतो, जितेंद्र कुमार व रवींद्रनाथ सिंह मुंडा को संयुक्त सचिव चुना गया है. संघ का कोषाध्यक्ष जगदीश उरांव को बनाया गया है. इसके पूर्व हुई बैठक में शिक्षकों की समस्या और उसके समाधान पर चर्चा की गई. मौके पर संघ के बैनर तले शिक्षकों की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही