Search

चांडिल : हैंडओवर करने से पहले विद्यालय भवन का हो रहा रिपेयरिंग

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय सिरुम के तीन भवनों के मरम्मत का कार्य चल रहा है. जिला परिषद क्षेत्र कुकड़ू से निर्वाचित सरायकेला-खरसावां जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने विद्यालय भवन की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. जांच के बाद उन्होंने कहा कि करीब 19 लाख की लागत से की जा रही मरम्मत कार्य में व्यापक रूप से अनियमितता बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि कार्य में निम्न स्तर का काला ईंटा लगाया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने मजबूत ईंटा लगाते हुए प्राक्कलन के अनुसार मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-madhuri-group-of-jamshedpur-became-the-winner-of-dance-dhamaka-2023/">घाटशिला

: जमशेदपुर का माधुरी ग्रुप बना “डांस धमाका 2023” का विजेता

बगैर उपयोग के भवन का मरम्मत क्यों

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के पांच साल भी पूरे नहीं हुए हैं और मरम्मत का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस विद्यालय भवन का मरम्मत कार्य किया जा रहा है उस भवन को अबतक विद्यालय को हैंडओवर भी नहीं किया गया है. जिस भवन को अबतक ठेकेदार ने विद्यालय को सौंपा ही नहीं उसका मरम्मत का कार्य कैसे किया जा रहा है. आखिर बगैर उपयोग के भवन जर्जर कैसे हो गया. जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने निम्न स्तर का काम होने के कारण मरम्मत काम को रुकवा दिया था और इसकी जानकारी उन्हें दी थी. इसके बाद उन्होंने विद्यालय पहुंचकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp