Search

चांडिल : गणतंत्र दिवस की धूम, अनुमंडल क्षेत्र में लहराया तिरंगा

Chandil (Dilip Kumar) : देश की 75वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चारों ओर उत्साह का माहौल रहा. गणतंत्र दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, क्लब व सामाजिक संस्थान के कार्यालयों के अलावा विभिन्न चौक-चौराहों में शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-husband-killed-wife-and-three-year-old-son/">बहरागोड़ा

: पति ने पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र की हत्या की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Jhanda-School-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर जगह-जगह देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए. शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चांडिल अनुमंडल का मुख्य कार्यक्रम कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम में आयोजित किया गया. यहां चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी. इस अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान गाया. इसे भी पढ़ें : आने">https://lagatar.in/challenge-to-conduct-elections-peacefully-in-the-coming-days-dgp/">आने

वाले दिनों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना चुनौती : DGP 

ना निकली झांकी, ना हुई परेड

चांडिल अनुमंडल के मुख्य समारोह में गणतंत्र दिवस के दिन इस वर्ष ना झांकी निकाली गई और ना स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों का परेड हुआ. किसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं होने से गणतंत्र दिवस समारोह फीका महसूस हुआ. पहले अनुमंडल के मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अलावा स्कूल-कॉलेजों की ओर से आकर्षक झांकी निकाला जाता था. वहीं पुलिसकर्मी, एनसीसी और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी परेड करते थे. खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था. इसे भी पढ़ें : ECL">https://lagatar.in/ecl-management-honored-dvc-officer-for-his-excellent-work/">ECL

प्रबंधन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पार्थसारथी दास को किया सम्मानित
वहीं, गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम को अनुमंडल पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लोग देश को सशक्त, उन्नत और अग्रणी बनाने के लिए सभी को संविधान का अनुपालन करना होगा. समारोह में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, चांडिल के अंचल पुलिस निरीक्षक, कार्यकारी प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-many-officers-including-dto-ac-dclr-may-be-transferred-before-elections/">रांची

: चुनाव से पहले DTO, AC, DCLR समेत कई अफसरों का हो सकता है तबादला

चांडिल : गणतंत्र दिवस पर चौका थाना में उमड़े लोग, झंडे को दी सलामी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Chouka-Thana-Jhanda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : देश के 75वीं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह व कुकडू प्रखंड कार्यालय, कपाली नगर परिषद कार्यालय में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया. प्रखंड मुख्यालयों के अलावा चांडिल, चौका, नीमडीह, तिरुलडीह, ईचागढ़ थाना और कपाली ओपी में राष्ट्रीय ध्व फहराया गया. इस अवसर पर चौका थाना परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी. यहां थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने तिरंगा फहराया. स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया और पुलिस के जवानों ने परेड किया. वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर चांडिल डैम के नौका विहार स्थल में समिति के अध्यक्ष नारायण गोप, वन विभाग कार्यालय में वन क्षेत्र पदाधिकारी, बीआरसी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने तिरंगा फहराया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-many-officers-including-dto-ac-dclr-may-be-transferred-before-elections/">रांची

: चुनाव से पहले DTO, AC, DCLR समेत कई अफसरों का हो सकता है तबादला

बच्चों के बीच बांटे पठन-पाठन सामग्री

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Chouka-Thana-Jhanda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान समाजसेवी अनुप कुमार गुप्ता ने बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया. चांडिल थाना परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई आदि का वितरण किया गया. कपाली ओपी और नगर परिषद कार्यालय में भी हर्षोल्लास ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. इसके साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने चिलगु स्थित ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रधान कार्यालय में ध्वजारोहन किया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-hoisted-the-flag-on-the-75th-republic-day/">आदित्यपुर

: 75वें गणतंत्र दिवस पर पुरेंद्र ने किया झंडोत्तोलन

चांडिल : ईसीसी लिजेंड्स लीग संपन्न, किंग्स 11 ने जीता खिताब

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Ligends.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल स्टेशन के निकट उगडीह स्थित रेलवे मैदान में ईडेन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ईसीसी लिजेंड्स लीग सीजन 2 का रंगारंग समापन हुआ. समापन समारोह में समाजसेवी राकेश वर्मा, इंद्रजीत गुप्ता, महेश कुंडू, मनोज सिंह, बनुसिंह सरदार समेत कई गणमान्य मौजूद थे. ईडेन क्रिकेट क्लब पिछले दो वर्ष से ईसीसी लिजेंड्स लीग का आयोजन कर रही है. प्रतियोगिता के सीजन 2 का शुभारंभ बीते वर्ष नवंबर महिने में हुआ था. समापन समारोह के पूर्व झारखंडी सांस्कृतिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. इसके पूर्व गाजे-बाजे के बीच छऊ नृत्य कलाकारों के साथ अतिथि और खिलाड़ी चैंपियन ट्रॉफी के साथ मैदान में प्रवेश किए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-hoisted-the-flag-on-the-75th-republic-day/">आदित्यपुर

: 75वें गणतंत्र दिवस पर पुरेंद्र ने किया झंडोत्तोलन

एक विकेट गंवा हासिल किया लक्ष्य

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला किंग्स 11 और सीएसके 11 के बीच हुआ. प्रतियोगिता में किंग्स 11 की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार का खेल का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान के चारों और मौजूद थे. प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट गंवाकर 151 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स 11 की टीम ने 13.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर 157 रन बनाए. प्रतियोगिता के समाप के बाद समारोह पूर्वक विजेता टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp