Search

 
 
 

चांडिल : जंगली जानवरों से दहशत में डैम कालोनी के निवासी, बकरी व मुर्गियों को बना रहा निशना

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के गांगुडीह डैम कॉलोनी में रविवार की रात अज्ञात जानवर ने घर में बांधकर रखे गए तीन बकरियों को मार डाला. मारे गए बकरियों के गर्दन पर नुकीला निशान पाया गया है. इसे देखकर अंदेशा जताया गया कि किसी नुकीले दांत वाले जानवर ने बकरियों को मारा है. मारे गए बकरी बबलू प्रमाणिक का था. सोमवार को सुबह इसकी जानकारी मिलते ही कालोनी के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया. इसके करीब 15 दिन पहने भी अज्ञात जानवर ने गेदो सिंह सरदार का आठ बकरियों को मार दिया था. वहीं बकरियों के साथ अज्ञात जानवर ने कुछ मुर्गे-मुर्गियों को भी अपना शिकार बनाया है. दूसरी घटना के बाद लोग इसे गंभीरता से लेने लगे हैं. इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दिया गया. लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर चिंतित दिख रहे हैं. कॉलोनी के लोगों का कहना है कि ऐसे में उनके बच्चे सुरक्षित नहीं है. लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-company-gave-200-raincoats-to-ssp/">जमशेदपुर

: टाटा कंपनी ने एसएसपी को दिये 200 रेनकोट

रात में की जाएगी गश्ती : फारेस्टर

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के फारेस्टर राधारमण ठाकुर गांगुडीह डैम कालोनी पहुंचे और मारे गए बकरियों की जांच की. उन्होंने आसपास के क्षेत्र में जमीन में पदचिन्हों की भी जांच की. पैरों के निशान देखकर उन्होंने बताया कि जानवर कुत्ता प्रजाति का है. उन्होंने अंदेशा जताया कि रात के वक्त जंगल से गांव में घुसकर बकरियों को नुकीले दांत वाले किसी जानवर ने मारा है. उन्होंने कहा कि हो सकता है वह सियार है. फारेस्टर ने बताया कि उस क्षेत्र के जंगलों में सियार हैं. घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के लिए वन विभाग के कर्मी रात के वक्त क्षेत्र में गश्ती करेंगे. उन्होंने बताया कि मारे गए बकरियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि बकरियों की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी मिल सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही