Search

Chandil : विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी ने की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

Chandil (Dilip Kumar) :  आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक महकमा एक्शन मोड में आ गया है. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है. चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो, नियम के विरूद्ध कहीं भी किसी प्रकार का काम ना किया जाए, इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. वहीं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, सहायक निर्वाची पदाधिकारी ईचागढ़ के अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, कुकड़ू की प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला और नीमडीह के अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार अपने दायित्वों को पूरा करने में जुट गए हैं. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-shah-sports-defeated-gop-and-singh-club-in-the-inaugural-match/">Chaibasa

  : उद्घाटन मैच में शाह स्पोर्ट्स ने गोप एंड सिंह क्लब को हराया

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें

इसके तहत बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी ने एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम), एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम), वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) और वीवीटी (वीडियो व्यूविंग टीम) के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन कर सतर्कता के साथ 24 घंटे कार्य करना है. बैठक में उन्होंने सभी टीमों के सदस्यों को उनके कार्य व दायित्व के बारे में बताया और आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना है. गुरुवार से विभिन्न स्थानों में चेकनाका लगाकर जांच शुरू की जाएगी. कोई व्यक्ति आचरण संहिता का उल्लंघन करता है और कोई इसकी जानकारी निर्वाचन आयोजन को देना चाहता है, तो ऑनलाइन एप पर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-women-should-give-a-befitting-reply-to-misleading-leaders-minister/">Chaibasa

: गुमराह करने वाले नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दे महिलाएं – मंत्री

चुनाव के लिए 18 से शुरू होगा नामांकन

अधिसूचना जारी होने के तीन दिन बाद से शुरू होने वाले नामांकन को लेकर संभावित उम्मीदवारों में ऊहापोह की स्थिति है. वैसे चुनाव को लेकर किसी भी राजनीतिक दल और गठबंधन ने बुधवार दोपहर तक अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है. ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा. इसको लेकर चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में व्यापक तैयारी की जा रही है. नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है. इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि नामांकन करने वाले प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद 13 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगा. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 340 है. यहां मतदाताओं की कुल संख्या 2,88,392 है. इनमें पुरुष मतदाता 1,44,601 और महिला मतदाता 1,43,789 हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-children-of-jamshedpur-hoisted-the-flag-in-bhubaneswar/">Jamshedpur

: भुवनेश्वर में जमशेदपुर के सिख बच्चों ने लहराया परचम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp