Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ. एसडीपीओ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस गोष्ठी में चांडिल के पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो के अलावा चांडिल, चौका, ईचागढ़, तिरुलडी, नीमडीह थाना प्रभारी व कपाली ओपी प्रभारी शामिल हुए. इस दाैरान क्षेत्र के विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई और अपराध का आकलन किया गया. बारी-बारी से थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र की वस्तुस्थिति की जानकारी साझा की और अपराध पर लगाम लगाए जाने और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kisan-andolan-solidarity-forum-came-in-support-of-women-wrestlers/">जमशेदपुर
: महिला पहलवानों के समर्थन में आया किसान आंदोलन एकजुटता मंच
: महिला पहलवानों के समर्थन में आया किसान आंदोलन एकजुटता मंच
Leave a Comment