Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : गोपाल सिंह मुंडा स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट में ऋषभ स्पोर्टिंग बना चैंपियन

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह में भारतीय सेना के वीर सपूत दिवंगत गोपाल सिंह मुंडा स्मारक फुटबॉल समिति की ओर से 28 व 29 जनवरी को आयोजित 16 दलीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. विप्लवी किशोर संघ कूदा-तिरुलडीह के मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच मास्टर स्पोर्टिंग कुकड़ू बनाम ऋषभ स्पोर्टिंग चांडिल के बीच खेला गया. इसमें पेनाल्टी शूटआउट में मास्टर स्पोर्टिंग कुकड़ू को पेनाल्टी हराकर ऋषभ स्पोर्टिंग चांडिल ने टूर्नामेंट का खिताब अपने कब्जे में कर लिया. विजेता ऋषभ स्पोर्टिंग चांडिल को एक लाख 21 हजार रुपये, उपविजेता मास्टर स्पोर्टिंग कुकड़ू को 90 हजार रुपये, तीसरा पुरस्कार डार्क वारियर्स एफसी को 50 हजार रुपये एवं चौथा पुरस्कार शांति बॉयज साकची जमशेदपुर को 50 हजार रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया गया. सभी टीमों को उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sardar-gurmukh-singh-khokhar-won-the-vintage-car-rally-for-the-29th-time/">चाईबासा

: सरदार गुरूमुख सिंह खोखर ने 29वीं बार जीती विंटेज कार रैली

बेस्ट प्लेयर व बेस्ट गोलकीपर हुए पुरस्कृत

टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज ऋषभ स्पोर्टिंग चांडिल के छुटकू को साईकल, मोबाइल फोन, कप, स्मार्ट वॉच, चांदी का चैंन, बेस्ट गोलकीपर मास्टर स्पोर्टिंग कुकड़ू के संजय बेसरा को सायकिल, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, देकर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कारों का वितरण भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साव, समाजसेवी खगेन महतो, तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार, जीप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो आदि के द्वारा किया गया. पूरे टूर्नामेंट में मंच का संचालन शिक्षक मानिक बनर्जी ने किया. मौके पर खेल अध्यक्ष निजाम अंसारी, खेल सचिव गुरुपद सिंह मुंडा, प्राचार्य उपेन चंद्र महतो, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, रामलाल सिंह मुंडा, बिकाश ठाकुर, साबिर अहमद, असगर अंसारी, असलम अंसारी, तपन सिंह मुंडा, इस्तियाक अंसारी, असगर अंसारी, अशोक कुमार महतो, पवन सिंह, सुग्रीव महतो, मनोज साव, अलीशेर अंसारी, अब्दुल जब्बार अंसारी समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही