Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आरके वॉरियर्स ने जीता सीपीएल क्रिकेट का खिताब, मिला 70 हजार नकद व ट्रॉफी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चिलगु में शुक्रवार की रात चिलगु प्रीमियर लीग यानी सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आरके वॉरियर्स और आरएस ब्रदर्स के बीच खेला गया. फाइनल के रोमांचकारी मैच में आरके वॉरियर्स ने छह विकेट से प्रतियोगिता जीत लिया. इसके पूर्व आरएस ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 90 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके वॉरियर्स की टीम ने 11.5 बोल में पांच विकेट खोकर 91 रन बना लिया. फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. सीपीएल के फाइनल प्रतियोगिता के पूर्व पत्रकार एकादश बनाम आयोजक एकादश के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसमें आयोजक एकादश की टीम विजयी रही. टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शामिल थी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-champai-soren-ordered-to-strengthen-the-committee-up-to-the-booth-level/">आदित्यपुर

: मंत्री चम्पई सोरेन ने बूथ स्तर तक कमेटी को मजबूत करने का दिया आदेश

विजेता को मिला 70 हजार नकद

[caption id="attachment_649824" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/chandil-criket-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मैदान में खिलाड़ियों से मिलते मुख्य अतिथि.[/caption] सीपीएल के फाइनल मैच के विजेता टीम आरके वॉरियर्स को पुरस्कार स्वरूप 70 हजार नकद के साथ ट्रॉफी दिया गया. वहीं मैच के उप विजेता आरएस ब्रदर्स की टीम को 50 हजार नकद के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. सीपीएल के संयोजक दुर्योधन गोप ने बताया कि इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच के अलावा प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर, बेस्ट कीपिंग समेत उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया. ग्रामीण क्षेत्र में रात के वक्त दुधिया रौशनी में खेले गए फाइनल मैच के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी. खिलाड़ी और खेलप्रेमियों का उत्साह बढ़ाने के लिए फाइनल मैच के के दौरान चेयरलीडर्स डांस, भव्य आतिशबाजी, बैंड बाजा आदि की व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-solar-water-tower-in-dhadhika-village-is-bad-since-one-year/">बहरागोड़ा

: धाधिका गांव में एक साल से सोलर जलमीनार खराब

प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

चिलगु के सामने कन्याडुबा मैदान में हुए फाइनल मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच मिलेगा. ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. हरेलाल महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के हुए फ्लड लाइट क्रिकेट मैच को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा था. उन्होंने आयोजन को भव्य बनाने के लिए सीपीएल के संयोजक दुर्योधन गोप व पूरी टीम को बधाई दी है. सीपीएल दो क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले की रात मुर्गा लड़ाई का भी आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chambers-delegation-met-the-president-discussed-other-issues-including-airport/">जमशेदपुर

: चैंबर का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिला, एयरपोर्ट समेत अन्य विषयों पर की चर्चा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही