Search

 
 
 

चांडिल : पितकी और जामडीह रेलवे फाटक के पास सड़क खस्ताहाल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के पितकी और जामडीह स्थित रेलवे फाटक के पास सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. विगत कुछ दिनों से हाे रही बारिश के कारण पितकी और जामडीह रेलवे फाटक के दोनों ओर बड़े-बडे गड्ढे बन जाने से भारी वाहनों के परिचालन के दौरान गाड़ियों में टूट-फूट होती है और जाम की स्थिति बनी रहती है. जिससे हाईवे पर चल रहे यात्रियों को काफी परेशानी व दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-meeting-held-regarding-development-plans-in-tentaipada-village/">बंदगांव

: टेंटईपदा गांव में विकास योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित

गाड़ियों के खराब होने से होती है जाम

हमेशा गाड़ियों के खराब होने से अक्सर सड़कों पर जाम लग जाती है जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे लेकर आद्रा रेल मंडल के रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य दिवाकर सिंह ने रेलवे सहायक अभियंता (एईएन) पुरुलिया से फोन पर बात की. उन्होंने रेलवे फाटक के दोनों छोर पर सड़क की मरम्मत करने की मांग की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही