Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: आगसिया से देवलटांड होते हुए रड़गांव तक बनेगी सड़क, पथ निर्माण विभाग ने किया सर्वे

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के आगसिया से देवलटांड तक बदहाल सड़क अब दुरूस्त होगी. लोगों को आवागमन के लिये सुगम सड़क जल्द ही मिलेगी. वहीं देवलटांड और रड़गांव के बीच चिरलंबित सड़क की मांग भी अब पूरी होती दिखाई दे रही है. पथ निर्माण विभाग रांची की टीम ने बुधवार को आगसिया से देवलटांड होते हुए रांची जिले के तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के रड़गांव एनएच 33 तक सड़क का सर्वे किया. लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिये सर्वे टीम ने सभी पहलुओं की जांच की. इसे भी पढ़ें: BREAKING:">https://lagatar.in/ed-court-refuses-to-grant-bail-to-ias-pooja-for-now-jail-will-be-the-only-place/">BREAKING:

IAS पूजा सिंघल को बेल देने से ED कोर्ट का इनकार, फिलहाल जेल ही होगा ठिकाना

सर्वे के बाद डीपीआर बनाया जाएगा

[caption id="attachment_378388" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/03aug5a.jpg"

alt="" width="600" height="262" /> सर्वे के दौरान टीम के साथ झामुमो नेता व कार्यकर्ता.[/caption] सर्वे के बाद अब सड़क निर्माण के लिये डीपीआर बनाया जाएगा. डीपीआर बनने के बाद निविदा निकालकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा. हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ वक्त लगता है, लेकिन सर्वे होने से ग्रामीणों को अब सड़क निर्माण होने की उम्मीद जगी है. सर्वे टीम के साथ झामुमो के जिला उपाध्यक्ष गुप्तेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव के अलावा झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

दिवंगत सुधीर महतो के कार्यकाल में बनी थी सड़क

आगसिया से देवलटांड सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया गया था. सड़क का निर्माण ईचागढ़ के तत्कालीन विधायक सुधीर महतो (अब दिवंगत) के कार्यकाल में हुआ था. उक्त सड़क दो वर्षों के बाद ही उखड़ने लगी थी. उसके बाद सड़क की न तो मरम्मत कराई गई और न ही नए सिरे से निर्माण ही कराया गया. बदहाल सड़क पर ग्रामीण आवागमन करने पर मजबूर थे. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत और सड़क निर्माण को लेकर वर्तमान विधायक से कई बार गुहार लगाई. ग्रामीणों की मांग पर विधायक सविता महतो ने उक्त सड़क के निर्माण को लेकर सकारात्मक पहल करते हुए विभाग पर सड़क निर्माण को लेकर दबाव बनाया. जिसका नतीजा है कि पथ निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की दिशा में पहल शुरू करते हुए इसका सर्वे कराया.

ग्रामीणों के लिये तोहफा होगा देवलटांड-रड़गांव सड़क

देवलटांड से रड़गांव तक सड़क का निर्माण ग्रामीणों के लिए बेहतरीन तोहफा होगा. इस सड़क के निर्माण के लिये अबतक तीन बार शिलान्यास किया जा चुका है. मंत्री रहते मधु कोड़ा ने पहली बार सड़क निर्माण के लिये शिलान्यास किया था. इसके बाद तमाड़ के विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर और पथ निर्माण मंत्री सुदेश महतो ने भी सड़क निर्माण के लिये शिलान्यास किया है. शिलान्यास के बाद तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में सड़क का निर्माण भी हुआ. वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी सड़क का निर्माण कराया गया था. ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के बीच में पुल व करीब आधा किलोमीटर सड़क का निर्माण अबतक नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में सड़क के नाम पर जमीन नहीं है. बावजूद इसके ग्रामीणों ने अपनी रैयती जमीन सड़क निर्माण के लिए दान में दी है. दो प्लॉट की जमीन नहीं मिलने के कारण सड़क अधूरी ही रह गई है. इसे भी पढ़ें:बिहारः">https://lagatar.in/bihar-uncontrollable-truck-rams-into-line-hotel-in-hajipur-four-killed-12-injured/">बिहारः

हाजीपुर में बेकाबू ट्रक लाइन होटल में घुसा, चार की मौत, 12 लोग घायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही