Search

 
 
 

चांडिल : पातकुम से पाटपुर तक बनेगी सड़क, करीब 34 करोड़ का निकला टेंडर

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम से पाटपुर नहर होते हुए दुलमीडीह, लावा तक बहुप्रतिक्षित सड़क का निर्माण होगा. कुल 16.76 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए निविदा निकाली गई है. सड़क का निर्माण करीब 33 करोड़ 85 लाख 42 हजार रुपये की लागत से होगा. इसकी जानकारी झामुमो के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव ने दी. उन्होंने बताया कि इस खस्ताहाल सड़क के निर्माण होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन की सुगम सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि उक्त सड़क ईचागढ़ की लाइफ लाइन है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-accident-on-kanderbeda-domuhani-road-two-bike-riders-died/">चांडिल

: कांदरबेड़ा-दोमुहानी सड़क पर दुर्घटना, बाइक सवार दो की मौत

जनता जता रही विधायक का आभार

झामुमो के ईचागढ प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए निविदा निकलने के बाद ईचागढ़ की जनता विधायक सविता महतो का आभार जता रही है. उक्त बहुप्रतिक्षित सड़क के निर्माण को लेकर विधायक सविता महतो लंबे समय से प्रयास कर रही थी. उन्होंने उक्त सड़क के निर्माण को लेकर सदन में आवाज भी उठाई थी और मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपा था. उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही