Search

 
 
 

चांडिल : दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा सड़क किनारे बना गड्ढा

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका और चावलीबासा के बीच सर्विस लेन के दोनों किनारों में बना गड्ढ़ा दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. उक्त गड्ढों के कारण अंधेरे में सड़क पर दुर्घटना का डर बना रहता है. सड़क किनारे बना गड्ढा राहगीरों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है. इससे बचने के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. हालांकि इस सड़क पर होकर मंत्रियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों का आवागमन होता रहता है. उनकी नजर भी इन जानलेवा गड्ढों पर पड़ी होगी. सड़क को दुरुस्त करने के लिए शायद किसी हादसे का इंतजार है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/the-job-of-these-teachers-in-bihar-is-in-danger-know-on-what-conditions-the-job-will-be-saved/">बिहार

में इन शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा, जानें किन शर्तों पर बचेगी नौकरी

अधूरी नाली के पास बना है गड्ढा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chandil-Gadda-1-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने के बाद सड़क किनारे नाली का निर्माण किया जा रहा था. सड़क के किनारे सभी स्थानों में नाली का निर्माण नहीं किया जा सका है. ऐसे में जहां तक नाली निर्माण का काम हुआ है, उसके मुहाने पर मिट्टी कटाव के कारण सड़क पर गड्ढा बन गया है. उक्त स्थानों में मिट्टी का कटाव रोकने के लिए किसी प्रकार का इंतजाम नहीं किया गया है. मुख्य सड़क के किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि कई जगह सड़क किनारे नाली का निर्माण किया गया है. इसके कारण बरसात के दौरान सड़क का पानी उनके घरों में घुस जाता है. कई स्थानों में जगह नहीं रहने के कारण नाली का निर्माण नहीं किया जा सका है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-husband-wife-resident-of-baliba-village-injured-by-elephant-attack/">किरीबुरु

: हाथी के हमले से बालिबा गांव निवासी पति-पत्नी घायल

प्रधानमंत्री कर चुके हैं सड़क का उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के रड़गांव से शहरबेड़ा भाग का उदघाटन किया है. चांडिल गोलचक्कर के पास उक्त सड़क का निर्माण कार्य अब भी जारी है. चांडिल गोलचक्कर से पाटा तक सड़क को फोरलेन बनाने का काम जारी है. चांडिल गोलचक्कर पर रेलवे लाइन के ऊपर पुल का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही