Chandil (Dilip Kumar) : रेलवे स्टेशन के आरपीएफ जवानों ने स्टेशन से बाजार तक आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा झंडा के साथ बाईक रैली निकाली. इस अवसर पर रेलवे स्टेशन में मौजूद सभी यात्रियों को अपने स्तर से पानी पिलाया. सभी जवानों ने आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया. मौके पर आरपीएफ के ओसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह का आजादी का अमृत महोत्सव जारी रहेगा. इस अवसर पर एएसआई एसके सिंह, एमके यादव और आरपीएफ के जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
चांडिल : आजादी के अमृत महोत्सव पर आरपीएफ ने निकाली बाईक रैली
Last Updated: Jul 09, 2022 12:00 AM (IST)