Search

 
 
 

Chandil : सावन पूर्णिमा पर थाना परिसर में हुआ रुद्राभिषेक

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ थाना परिसर स्थित मनोकामना महादेव मंदिर में सावन पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर रुद्राभिषेक किया गया. शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का पूजा-अर्चना के बाद रुद्राभिषेक किया गया. मौके पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया. रुद्राभिषेक में थाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पंडित चंद्र भान ने पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक संपन्न कराया. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. थाना परिसर में रुद्राभिषेक का आयोजन समिति के माध्यम से किया जाता है. थाना क्षेत्र के श्रद्धालु थाना परिसर में पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-brp-sanjay-mahato-died-due-to-electric-shock-in-gopinathpur/">Chakradharpur

: गोपीनाथपुर में करंट लगने से बीआरपी संजय महतो की मौत
पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार माझी ने बताया कि 27 फरवरी 2022 को मंदिर में शिव मारूति नंदन का प्राण प्रतिष्ठा तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में किया गया था. इसके बाद मंदिर का संचालन कमेटी को सौंप दिया गया था. तब से प्रतिवर्ष रुद्राभिषेक, महा शिवरात्रि व महावीर जयंती धूमधाम से मनाया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही