Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ग्रामीण महिलाओं ने की पुरी जगन्नाथ मंदिर में पूजा

Advertisement
Advertisement
  • भाजपा नेता मधुसुदन गोराई ने बुजुर्ग महिलाओं को कराया महाप्रभु का दर्शन 
Chandil (Dilip Kumar) : भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के करीब ढाई सौ महिला-पुरुषों को पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का दर्शन-पूजन कराया. भाजपा नेता ने अपने निजी खर्च से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से महिला-पुरुषों को पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर, आनंद बाजार, माैसी बाड़ी, समुद्र, चंद्रभागा, कोणार्क, भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर, धौवलीगिरी समेत कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया. राज्य में दूसरी बार हुए पंचायत चुनाव में जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद से वे हर वर्ष ग्रामीणों को पुरी में भगवान जगन्नाथ का दर्शन-पूजन करवा रहे हैं. इस वर्ष भी उन्होंने विभिन्न गांवों के 220 महिला और 35 पुरुषों को पुरी का दर्शन कराया. इसे भी पढ़ें : फ्रांस">https://lagatar.in/frances-bernard-arnault-becomes-the-worlds-number-one-rich-man-leaving-behind-elon-musk/">फ्रांस

के बर्नार्ड अर्नाल्ट हो गये दुनिया के नंबर वन अमीर , एलन मस्क को पीछे छोड़ा

चार दिवसीय भ्रमण से ग्रामीणों में खुशी

चार दिवसीय पुरी भ्रमण से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. इनमें वैसे लोग शामिल हैं जो किसी कारणवश तीर्थयात्रा में नहीं जा सकते हैं. पुरी की निशुल्क यात्रा कर वापस लौटने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. यात्रा के दौरान जाने-आने का भाड़ा, रहना, खाना-पीना आदि की व्यवस्था भाजपा नेता मधुसुदन गोराई की ओर से किया गया था. वापस लौटने पर ग्रामीणों ने कहा कि महाप्रभु का दर्शन-पूजन उनके लिए सपना जैसा था, जो पूरा हुआ. इसे भी पढ़ें : फ्रांस">https://lagatar.in/frances-bernard-arnault-becomes-the-worlds-number-one-rich-man-leaving-behind-elon-musk/">फ्रांस

के बर्नार्ड अर्नाल्ट हो गये दुनिया के नंबर वन अमीर , एलन मस्क को पीछे छोड़ा
महाप्रभु जगन्नाथ और लिंगराज मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ समुद्र में स्नान करना और कोणार्क, धौवलीगिरी, चंद्रभागा समेत अन्य स्थानों का यादगार भ्रमण उनके लिए अविस्मरणीय है. लोगों ने कहा जगन्नाथ पुरी की यात्रा मात्र एक यात्रा नहीं बल्कि एक एहसास है. जगन्नाथ पूरी में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान है. यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां खंडित यानि अधूरी प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाती है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-8-ministers-will-take-oath-along-with-nitish-kumar-two-will-become-deputy-cms/">बिहार

: नीतीश के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, दो डिप्टी सीएम चुने जायेंगे, नयी कैबिनेट की पहली बैठक होगी

दर्शन-पूजन कराना सौभाग्य की बात

भाजपा नेता मधुसुदन गोराई ने जगन्नाथ पुरी भ्रमण पर कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ महाप्रभु का दर्शन-पूजन करना सौभाग्य की बात है. बुजुर्ग महिला-पुरुषों से मिले आशीर्वाद से मन को असीम शांति मिलती है. उन्होंने कहा कि वैसे भाजपा सरकार भी बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थयात्रा करवाती है. लेकिन उनकी ओर से प्रतिवर्ष ग्रामीणों को अलग-अलग धार्मिक स्थलों में भगवान का दर्शन पूजन करवाया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yagya-mandap-set-on-fire-after-controversy/">जमशेदपुर

: विवाद के बाद यज्ञ मंडप को किया आग के हवाले
तीर्थयात्रा करने में असमर्थ और बुजुर्गों के साथ महाप्रभु का दर्शन सुखद अनुभूति प्रदान किया. उन्होंने कहा कि उनका यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. जब तक संभव होगा वे ग्रामीणों को धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन कराते रहेंगे. इससे एक ओर जहां धार्मिक भावना प्रगाढ़ होती है, वहीं क्षेत्र में लोगों के बीच एकजुटता बनी रहती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही