Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रैयतदारों ने कंपनी लगाने के समर्थन में किया आमसभा

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के सुडीडीह, गौरडीह, सांगीरा, आदारडीह, नीमडीह, रघुनाथपुर व केतुंगा मौजा के जमीनदाताओं ने एसएम स्टील कंपनी स्थापना के समर्थन में रघुनाथपुर वन विश्रमागार में रविवार को आमसभा आयोजित किया. आमसभा में सभी रैयतदारों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि हर हाल में कंपनी लगेगा, क्षेत्र से बेरोजगारी दूर भागेगा. इस दौरान आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने जिला के उपायुक्त को लिखित आवेदन देने का निर्णय लिया. इस अवसर पर आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, उप मुखिया हाकुम कुमार, गौरडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि खगेंद्र नाथ मुदी, रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान वैद्यनाथ महतो, आदरडीह के ग्राम प्रधान श्यामापद कुमार, सांगिड़ा के ग्राम प्रधान तपन कुमार महतो, नीमडीह के ग्राम प्रधान श्यामल चंद्र महतो, केतुंगा के ग्राम प्रधान रघुनाथ महतो, सनत कुमार, मधुसुदन कुमार, सुरजित महतो, नबनी महतो, भक्त रंजन मंडल आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-public-awareness-campaign-started-against-atrocities-against-tribals/">घाटशिला

: आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में जन जागरण अभियान शुरू

उपायुक्त को सौंपा जाएगा पत्र 

[caption id="attachment_708539" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/raiytdar-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बैठक में उपस्थित अलग-अलग मौजा के रैयतदार.[/caption] ग्रामीणों ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र सौंपने का निर्णय लिया. पत्र में अपनी जमीन स्वेच्छा से नौकरी देने की शर्त के साथ कारखाना लगाने के लिए देने और आगे अन्य रैयतदारों द्वारा जमीन देने की बात कही गई है. ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना काल में बाहर काम करने गए यहां के सैकड़ों युवक-युवती को बहुत मुश्किलों का सामना करते हुए घर आना पड़ा था. सभी जमीन दाताओं ने क्षेत्र के बेरोजगारी समस्या से निजात पाने के लिए ही कंपनी को जमीन देने का निर्णय लिया है. क्षेत्र के दयनीय आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए ग्राम सभा बुलाकर ही निर्णय ले चुके हैं कि बेरोजगारी समस्या से निजात पाने के लिए यहां पर एक कारखाना लगाना जरूरी है. पत्र का प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी नीमडीह, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीमडीह, थाना प्रभारी नीमडीह को भी देने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-trampled-paddy-straw-in-kolbadia/">चाकुलिया

: हाथियों ने कोलबादिया में धान के बिचड़ों को रौंदा
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही