Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ चांडिल प्रखंड इकाई ने बैठक कर मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. सोमवार को चांडिल प्रखंड के चावलीबासा पंचायत भवन में संघ की जिला सचिव गीता तंतुवाई की अध्यक्षता में कलमबंद हड़ताल कर रही सहियाओं की बैठक हुई. हड़ताली सहियाओं की बैठक में चांडिल प्रखंड के झाबरी, खूंटी, चावलीबासा, मातकामडीह, हेंसाकोचा और चांडिल पंचायत के सहिया शामिल हुई. चावलीबासा पंचायत के मुखिया और पंचायत समिति के सदस्य ने सहियाओं की मांगों को जायज बताते हुए उनके आंदोलन का नैतिक समर्थन किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-police-destroyed-poppy-crop-in-15-acres/">चांडिल
: ईचागढ़ पुलिस ने 15 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट
: शहर में गैंगवार की दस्तक, अमरनाथ गिरोह के सदस्य प्रदीप की गोली मारकर हत्या, क्या है पूरा मामला पढ़े…..
: ईचागढ़ पुलिस ने 15 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट
हड़ताल समाप्त करने के लिए बनाया जा रहा दबाव
गीता तंतुवाई ने कहा कि 2007 से अब तक पूरे राज्य में 42 हजार सहिया कार्यरत है. सभी सहियाएं सुदूरवर्ती क्षेत्र में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं. सरकार सहियाओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में मात्र 2000 रुपये देती है. मंहगाई के इस जमाने में दो हजार रुपये से परिवार चलाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि कुछ सहिया साथी विभाग के साथ मिलकर बिचौलिया का काम कर रही हैं. कहा कि कुछ सहिया साथी सहियाओं को हड़ताल समाप्त करने के लिए दबाव दे रही हैं. संघ के जिला सचिव ने कहा जिले के सभी सहिया एकजुट है. हड़ताल कर रहे सहियाओं की मांगे पुरी नहीं होने तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gang-war-knocks-in-the-city-amarnath-gang-member-pradeep-shot-dead/">जमशेदपुर: शहर में गैंगवार की दस्तक, अमरनाथ गिरोह के सदस्य प्रदीप की गोली मारकर हत्या, क्या है पूरा मामला पढ़े…..
Leave a Comment