Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आदिवासी समाज को असंवैधानिक कहने वाले सालखन मुर्मू खुद असामाजिक : महल

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला के केड़ुकोचा मैदान से 12 सितंबर को मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के प्रमुख माझी, गोडेत, पारगाना, मुंडा, मानकी आदि को घर और बाइक देने का घोषणा की थी. घोषणा के दूसरे दिन ही भाजपा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने उक्त घोषणा को असंवैधानिक बताया है और पीआईएल दर्ज करने की धमकी दी. इसको लेकर चांडिल डैम स्थल स्थित शीश महल में रविवार को पातकोम दिशोम पारगाना बाबा रामेश्वर बेसरा की अध्यक्षता में माझी बाबाओं एवं मुंडाओं की बैठक हुई. बैठक में माझी बाबाओं ने कहा कि सालखन मुर्मू आदिवासी समाज को नीचा दिखाकर परंपरा, रीति-रिवाजों को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं. बाइक देने का विरोध ईर्ष्या के भावना से किया है. अगर सालखन पीआईएल दायर करते हैं तो इसकी जवाबी कार्रवाई माझी पारगाना महल की ओर से की जाएगी. माझी बाबाओं ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपरा को असंवैधानिक बताने वाले सालखन मुर्मू स्वयं असामाजिक व्यक्ति हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-106-patients-were-examined-in-the-eye-check-up-camp-of-marwari-mahila-samiti/">चाकुलिया:

मारवाड़ी महिला समिति के नेत्र जांच शिविर में 106 मरीजों की हुई जांच

एक को कुकड़ू व आठ को नीमडीह में होगी बैठक 

इस विषय पर पातकोम दिशोम माझी पारगाना महल कुकड़ू प्रखंड के चोकेगाड़िया में एक अक्टूबर को और नीमडीह प्रखंड के हेबेन में आठ अक्टूबर को बैठक करेगी. इसके बाद 15 अक्टूबर को पूरे पातकोम दिशोम ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू प्रखंड की बैठक शीश महल में किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से माझी बाबा इंर्दो मुर्मू, सुसेन मार्डी, श्यामल मार्डी, बुद्धेश्वर किस्कू, लखई हांसदा, अंजित किस्कू, सोमचांद मार्डी, गोपाल मुर्मू, अरुण सोरेन, तारास मुर्मू, बितन हांसदा, परेश हांसदा, महेंद्र टुडू, जगन्नाथ किस्कू, धिरेन हांसदा, नारान हांसदा, हिरो हांसदा, जितेन मार्डी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही