Search

Chandil : बालू लदे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, बेटे की मौत, बेटी व पिता गंभीर

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक-तिरुलडीह सड़क पर सोड़ो मोड़ के पास गुरुवार को बालू लदे एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में बाइक पर सवार 12 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. उसके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए मिलन चौक स्थित एक नर्सिंग होम भेज दिया. बाइक सवार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बाघमुंडी थाना क्षेत्र के सिंदरी निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार सोनाहातु थाना क्षेत्र के गाड़ाडीह से अपने घर सिंदरी जा रहे थे. इसी क्रम में सोड़ो मोड़ के पास एचएलएम इंटरप्राइजेज का अनियंत्रित 16 चक्का हाइवा बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक पर सवार 12 वर्षीय सुनील महतो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतक के पिता सपन महतो व 9 वर्षीय बेटी पद्दा महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. दर्दनाक दुर्घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया. इसकी सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय और तिरुलडीह थाना प्रभारी आलम चांद महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-bike-driver-injured-in-road-accident/">Baharagoda

: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल

एसडीपीओ ने समझाया फिर भी नहीं माने ग्रामीण

[caption id="attachment_941284" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chandil-Accident-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हाइवा के नीचे फंसा बाइक.[/caption] प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोग उग्र होने लगे तो घटना के दो घंटे बाद चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार रजवाड़ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बात की. आंदोलन कर रहे लोग अनियंत्रित और तेज रफ्तार बालू लदे वाहनों को व्यवस्थित करने और बालू के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि स्टॉक लाइसेंस लेने के बाद लोग खुलेआम बालू का गैरकानूनी परिवहन कर रहे हैं. वाहनों में चालान से अधिक बालू भी ले जाया जाता है. वाहनों को तिरपाल से ढंका भी नहीं जाता है. बालू लदे वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रदर्शनकारी ओवरलोड बालू परिवहन बंद कराने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, अवैध बालू के कारोबार को रोकने आदि की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोग ने बगैर मुआवजा दिए लाश उठाने का विरोध कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक उग्र ग्रामीण सड़क पर लाश के साथ मांगों को लेकर अड़े थे. ग्रामीणों के हंगामा के बीच लाश को उठाया नहीं गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//