Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डीएससी के फरमान पर संघ को आपत्ति, मामला सुलझाने की अपील

Chandil (Dilip Kumar) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरायकेला-खरसावां जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक के उस आदेश पर कड़ा आपत्ति जताया है, जिसमें उन्होंने शिक्षकों को अपने निजी खर्च से विद्यालय के कीचन सेड की मरम्मति कराने के बाद बिल जमा करने का निर्देश दिया है. संघ के जिला उपाध्यक्ष ने संघ के जिलाध्यक्ष व महासचिव को पत्र लिखकर उक्त मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया है. जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ साव ने संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता से भी अनुरोध किया है कि इस विषय पर सचिव स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार करें. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-make-jaitgarh-a-block-intensified-intellectuals-held-a-meeting/">किरीबुरू

: जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग हुई तेज, बुद्धिजीवियों ने की बैठक

क्या है आदेश

जिला मुख्यालय स्थित नृपराज उच्च विद्यालय में मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ साव ने बताया कि बैठक में लगभग एक सौ चौदह शिक्षक उपस्थित थे. बैठक की कार्रवाई के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ने आदेश दिया कि सभी 114 विद्यालय के प्रभारी अपने निजी खर्च से किचन सेड का मरम्मत करने के बाद बिल भाउचर प्रखंड कार्यालय में जमा करें. बिल वाउचर प्रखंड कार्यालय से उनके कार्यालय में आएगा. इसके बाद बिल भावचर ट्रेजरी में जमा किया जाएगा. बिल के पास होने के बाद सभी शिक्षकों के बैंक खाते में राशि जमा कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-woman-dies-due-to-drowning-in-gudasai-river-while-taking-bath/">चक्रधरपुर

: नहाने के दौरान गुड़ासाई नदी में डूबने से महिला की मौत

शिक्षकों ने किया विरोध

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक के इस आदेश का कुछ शिक्षकों ने विरोध किया, तो जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों को धमकाकर चुप करा दिया और कहा कि सभी को किचन सेड का मरम्मती करना ही होगा, यह शिक्षा सचिव का आदेश है. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी शिक्षकों से एक-दो दिन के अंदर मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया. संघ के जिला उपाध्यक्ष ने संघ से अनुरोध किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिला के उपायुक्त से बात कर आवश्यक कार्रवाई करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही