Search

 
 
 

चांडिल : 16 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा संघ

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ और एएनएम-जीएनएम संघ नियमितिकरण की मांग पर आंदोलनरत है. आंदोलन के क्रम में संघ 16 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसको लेकर संघ से जुड़े सदस्य तैयारियों में जुटे हैं. इसकी जानकारी देते हुए झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष ओमियो प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों संघ अब संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे हैं और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-view-of-the-increasing-level-of-air-pollution-in-the-city-there-is-a-demand-to-establish-an-air-quality-index/">जमशेदपुर

: शहर में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए एयर क्वालिटी इंडेक्स स्थापित करने की मांग
उन्होंने बताया कि जिले के हर प्रखंड में आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है. आंदोलन में सभी कर्मियों को शामिल होने के लिए आहवान किया गया है. जगह-जगह बैठक कर सभी कर्मियों को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मांगे पूरी होने तक संघ का आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही