Search

 
 
 

चांडिल : चिलगु में संगिनी महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चिलगु में संगिनी महिला समिति द्वारा सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नृत्य, संगीत, भाषण, चुटकुला, कविता, फैशन शो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. मौके पर महिलाओं के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और शिक्षित करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में कृतिका महापात्र, रीता पांडा, प्रगति पांडा, अपर्णा महापात्र, चंपा महापात्र, राजेश्वरी महापात्र, ऋचा महापात्र, पद्दा मोहंती, कृति महापात्र, काजल महापात्र, प्रमिला नाग, उषा रानी समेत कई महिलाएं मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-press-club-took-out-a-journey-with-200-meter-long-tricolor/">जमशेदपुर

: प्रेस क्लब ने निकाली 200 मीटर लंबी तिरंगा के साथ यात्रा

किया गया रूद्राभिषेक

सावन माह के छठे सोमवारी के अवसर पर चांडिल मठिया में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया. काशी धाम से आए विद्वान पंडितों ने रूद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराया गया. यहां सुबह से भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सोमवारी के पावन अवसर पर मठिया मठ परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया गया. सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर महंत इंद्रानंद सरस्वती, सीडीपीओ नंदनी दुर्गेश, आनंद उपाध्याय, गणेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. इसके अलावा जयदा स्थित बुढाबाबा शिव मंदिर में सुबह से शाम तक शिव भक्तों की भीड़ लगी रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही