Search

 
 
 

चांडिल : संथाल परगाना की टीम ने जीता लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता

 
Chandil (Dilip Kumar) : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चोकेगाड़िया फुटबॉल मैदान में आयाेजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में संथाल परगाना की फुटबॉल टीम विजय हुई. कुकड़ू अंचल समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 16 दलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संथाल परगाना फुटबॉल टीम बनाम डिजिटल सेवा तुता के बीच खेला गया. जिसमें संथाल परगाना की फुटबॉल टीम पेनाल्टी शूटआउट से विजयी हुई. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संथाल पारगाना फुटबॉल टीम को एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार डिजिटल सेवा तुता को 75 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार आदिवासी मूलवासी स्पोर्टिंग को 50 हजार रुपये एवं चतुर्थ पुरस्कार शांति बॉयज पिटी तिरुलडीह को 50 हजार रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/majhgaon-water-crisis-in-mundasai-of-kumardungi-500-people-are-drinking-river-water/">मझगांव

: कुमारडुंगी के मुंडासाई में जल संकट, नदी का पानी पी रहे 500 लोग

अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

फाइनल खेल से पहले ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, समाजसेवी खगेन महतो, समाजसेवी कल्याण चंद्र सिंह, कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप, तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर, मैच ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट समेत कई खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मुर्गा लड़ाई का भी आयोजन किया गया था. मुर्गा पाड़ा में भी कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे. मौके पर जिप प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो, आजसू नेता देवराज महतो, सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, उप प्रमुख मो.एकराम समेत कई गणमान्य व खेलप्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/hearing-on-bail-plea-of-suspended-ias-pooja-singhal-now-in-sc-on-march-11/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर SC में अब 11 मार्च को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही