Search

 
 
 

चांडिल : 24 को मनाया जाएगा सरहुल महोत्सव, 25 को निकलेगी विशाल सरहुल सेंदरा यात्रा

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम नौका विहार परिसर में गुरुवार को आदिवासियों के प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गुरुचरण किस्कू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में चांडिल के सरहुल महोत्सव आयोजन कमेटी के अलावा चारों प्रखंड के आदिवासी संगठन व जन संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 24 मार्च को झारखंड दिशोम सरहुल कमेटी द्वारा चांडिल गोलचक्कर, आदिवासी समन्वय समिति द्वारा खुदियाडीह, चौका, पातकोम दिशोम माझी पारगाना माहाल द्वारा गांगुडीह व संयुक्त ग्राम सभा द्वारा पुराना ईचागढ़ हाई स्कूल मैदान में विशाल सरहुल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-weather-changed-in-the-evening-dust-storm-stopped-the-speed-of-vehicles/">चांडिल

: शाम में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी ने रोकी वाहनों की रफ्तार

संयुक्त रूप से निकाली जाएगी सेंदरा यात्रा

सरहुल महोत्सव के बाद 25 मार्च को खुदियाडीह फुटबॉल मैदान से सभी संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से विशाल सरहुल सेंदरा यात्रा निकाला जाएगा. सरहुल सेंदरा यात्रा खुदियाडीह से शुभारंभ कर चांडिल गोलचक्कर पहुंचकर गोलचक्कर स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके बाद सभी एकत्रित होकर चांडिल बस स्टैंड सिनेमा हॉल से सेंदरा यात्रा पैदल चांडिल बाजार होते हुए गांगुडीह दिशोम जाहेर गाढ़ पहुंचेगी. गांगुडीह में सेंदरा यात्रा का समापन होगा. बैठक में ईचागढ़ भाग दो के जिला परिषद सदस्य ज्योतिलाल बेसरा, ईचागढ़ के प्रमुख गुरुपद मार्डी, चारु चांद किस्कू, श्यामल मार्डी, सुकराम हेंब्रम, प्रकाश मार्डी, भदरू सिंह सरदार, सुचांद उरांव, डोमन बास्के, शक्तिपद हांसदा, महावीर हांसदा, बुद्धेश्वर माझी, गुरुपद हांसदा, सुधीर किस्कू समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-woman-dies-after-being-hit-by-paddy-threshing-machine/">मझगांव

: धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही