Search

चांडिल : चित्रकला के माध्यम से सौरभ दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दिन पर दिन बढ़ता प्रदूषण चित्रकारों के लिए प्रमुख विषय बन रहा है. चित्रकारों के कैनवास पर प्रदूषण पर आधारित पेंटिग छाने लगी है. चांडिल के उभरते चित्रकार सौरभ प्रमाणिक ने प्रदूषण से संबंधित चित्र बनाकर सभी को जागरूक करने का प्रयास किया हैं. उनके चित्रों की खूब सराहना की जा रही है. चांडिल जैसे हरे-भरे ग्रामीण क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या इस कदर बढ़ना लोगों को गंभीर परेशानी में डाल सकती है. क्षेत्र में स्थित स्पंज आयरन व अन्य कल-कारखानों से फैलने वाले प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बढ़ता प्रदूषण अपने आप में एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-demand-to-extend-the-date-of-filling-the-examination-form-of-ug-semester-one/">घाटशिला

: यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

मुकाम तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है आंदाेलन

[caption id="attachment_642998" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/20-chandil-2_326.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जागरूकता के लिए बनाई गई आकर्षक पेंटिंग[/caption] झारखंड अलग राज्य गठन के बाद क्षेत्र में प्रदूषण और तेजी से बढ़ता जा रहा है. चांडिल प्रखंड क्षेत्र में भी प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों के स्थापित होने के बाद से सांस संबंधी बीमारी व टीवी के मरीज अप्रत्याशित रूप से बढ़ें है. प्रदूषण के खिलाफ क्षेत्र में कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन हर बार आंदोलन मुकाम तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है. प्रदूषण को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की गई है. पूंजीपति व उद्योगपतियों के पहुंच और धनबल के आगे ग्रामीण आंदोलनकारी अपना घुटना टेक देते हैं. ग्रामीण आंदोलनकारी चाहकर भी प्रदूषण पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं. जानकार बताते हैं कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण आवश्यक है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//