Search

Chandil: ईचागढ़ से सविता महतो लगातार दूसरी बार जीतीं चुनाव

Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ विधानसभा निवार्चन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़ने वाली झामुमो उम्मीदवार सविता महतो 26523 वोटों से जीत गईं हैं. शनिवार को सरायकेला स्थित काशी साहू कॉलेज में हुई मतगणना में उन्हें विजयी घोषित किया गया.

आजसू पार्टी के उम्मीदवार हरेलाल महतो को पराजित किया

चुनाव जीतने वाली सविता महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए गठबंधन से चुनाव लड़ने वाले आजसू पार्टी के उम्मीदवार हरेलाल महतो को पराजित किया. विजयी प्रत्याशी सविता महतो को 77552 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरेलाल महतो को 51029 वोट मिले. राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो ईचागढ़ से चुनाव जीतने वाली पहली महिला हैं. वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में सविता महतो आजसू पार्टी के हरेलाल महतो को पराजित कर पहली बार विधायक बनीं थीं.

हर राउंड में बनाई बढ़त

ईचागढ़ से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाली सविता महतो ने मतगणना के हर राउंड में बढ़त बनाए रखा. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवार आगे-पीछे होते रहे. हर राउंड की घोषणा के बाद मतगणना स्थल के बाहर जुटी झामुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ का उत्साह बढ़ता जा रहा था. वहीं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी झामुमो समेत इंडिया गठबंधन दलों के सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में सविता महतो को 4121 मत मिले थे. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेएलकेएम उम्मीदवार तरुण महतो को 3788 वोट मिले और आजसू पार्टी के प्रत्याशी हरेलाल महतो को 2526 वोट मिले थे. सविता महतो का ये बढ़त अंतिम राउंड तक जारी रहा और वे 26523 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गईं. इसे भी पढ़ें :  Chandil:">https://lagatar.in/chandil-five-trains-will-be-canceled-between-24th-and-28th-railway-passengers-will-face-problems/">Chandil:

24 से 28 के बीच रद्द रहेंगीं पांच ट्रेनें, रेल यात्रियों को होगी परेशानी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp