Search

Chandil: सविता महतो का बागी सुखराम, तो हरेलाल का बागी अरविंद बढ़ा रहे टेंशन

Dilip Kumar
Chandil (Seraikela-Kharsawan) : ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस बार चुनावी संघर्ष रोमांचक हो गया है. यहां इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार झामुमो विधायक सविता महतो का उनके दल से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम तो एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो का भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने टेंशन बढ़ा रखा है.  वहीं जेएलकेएम ने चुनावी संघर्ष को रोमांचकारी बना दिया है.

युवाओं ने बदला है ईचागढ़ का राजनीतिक फिजां

इस सीट पर पहले जातीय समीकरण निर्णायक साबित होता था, अब जेएलकेएम के आने के बाद यहां का समीकरण बदलता नजर आ रहा है. युवाओं ने ईचागढ़ का राजनीतिक फिजां को बदला है. भाजपा अपने परंपरागत वोट बैंक की गोलबंदी में जुटी है. इसका लाभ एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वैसे आम मतदाता किसी भी उम्मीदवार की ओर रूझान नहीं दिखा रहे हैं. जनसभा और रैलियों में उमड़ रही जनसैलाब प्रत्याशियों को सोच में डाल रही है. उम्मीदवार अपनी परंपरागत वोट बैंक के सहारे नैया पार करने की उम्मीद जता रहे हैं.

कुल 23 में नौ उम्मीदवार महतो जाति से

ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में झामुमो अपना गढ़ बचाने की कोशिश में जुटा है. झामुमो को सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बदौलत वोट मिलने की उम्मीद है. वहीं चुनाव मैदान में उतरे आजसू पार्टी भी पूरा दम-खम दिखा रही है. उसे भाजपा का भी साथ मिल रहा है. इसके साथ ही जेएलकेएम के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद कुमार सिंह और सुखराम हेम्ब्रम ने भी किला फतह करने के लिए अपनी बिसात बिछायी है. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में 23 प्रत्याशी हैं. इनमें से नौ महतो जाति से हैं. पिछड़ी जाति बहुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस वोट बैंक का बिखराव निर्णायक साबित होगा.

संघर्षपूर्ण मुकाबला में कम अंतर का होनेवाला है परिणाम का फासला

सभी उम्मीदवार एक-दूसरे के लिए चुनौती बने हुए हैं. फिलहाल इस सीट पर राजनीतिक स्थिति बदली हुई है. इस सीट पर समीकरण बनाने के लिए अंतिम समय तक जुगाड़ की राजनीति होगी. जातीय गोलबंदी की मजबूती पर अंतिम दाव लगेगा. वहीं उम्मीदवार बिखराव को समेटने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. जानकारों का कहना है कि इस बार संघर्षपूर्ण मुकाबला में परिणाम का फासला कम अंतर का होनेवाला है. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-11-nov/">शाम

की न्यूज डायरी।।11 NOV।। झारखंड में 43 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार।। JMM ने जारी किया अबुआ सरकार का अधिकार पत्र।। मोदी व नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना हैः लालू ।। रिम्स में HIV पॉजिटिव मरीज का सफल ऑपरेशन।। वायनाड का मेरे दिल में बहुत बड़ा स्थान है – राहुल।। मतदान करें व मुफ्त काराएं आंख जांच।। तृतीय विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा – भागवत।। समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp