Search

 
 
 

चांडिल : जलमग्न ईचागढ़ गांव का एसडीएम ने किया दौरा, लिया स्थिति का जायजा

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद जलमग्न हुए ईचागढ़ गांव का चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी ने दौरा कर जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने गांव में घुसे पानी से होने वाले नुकसान का आकलन किया और लोगों को होने वाली परेशानियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में पानी ना घुसे इसका प्रयास किया जा रहा है. मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से विकट स्थिति पैदा होने पर राहत शिविरों में जाने की अपील की. मौके पर उनके साथ ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो और अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-american-consul-general-will-come-to-xlri-on-august-25/">जमशेदपुर

: 25 अगस्त को एक्सएलआरआई आएंगी अमेरिकी महावाणिज्य दूत

जलस्तर घटने से विस्थापितों ने ली राहत की सांस

शुक्रवार की रात से पांच रेडियल गेटों से पानी की निकासी होने के बाद शनिवार सुबह से चांडिल डैम का जलस्तर घटने लगा है. शुक्रवार की रात डैम का जलस्तर 181.75 दर्ज किया गया था. पांच रेडियल गेटों को खोले जाने के बाद शनिवार की सुबह डैम का जलस्तर 181.70 मीटर दर्ज किया गया, जो शनिवार शाम तक 181.65 मीटर पर पहुंच गया था. डैम का जलस्तर घटने के बाद डुब क्षेत्र के गांवों में रहने वाले विस्थापित परिवारों ने राहत की सांस ली है. शनिवार शाम तक डैम का पांचों रेडियल गेट खुले थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही