Search

 
 
 

चांडिल : एसडीओ व एसडीपीओ ने बालू घाट का किया निरीक्षण

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शनिवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जारगोडीह स्थित सरकारी बालू घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान ईचागढ़ के अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो और ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर भी मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ व एसडीपीओ ने जून माह में जब्त किए गए अवैध बालू डंप और नदी में जाकर बालू घाट का जांच किया. उन्होंने उक्त स्थान पर वाहन के चक्के के निशान और बालू उठाव से संबंधित हर पहलू की बारीकी से जांच की. इसे भी पढ़ें : धनबाद:तोपचांची">https://lagatar.in/dhanbad-your-government-in-the-first-phase-of-artillery-stopped-at-your-door/">धनबाद:तोपचांची

में प्रथम चरण के आपकी सरकार आपके द्वार पर लगा विराम

जल्द होगी जब्त बालू की निलामी 

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कहा कि प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त किए गए बालू का जल्द ही निलामी किया जाएगा. जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि जून माह में जब्त की गई बालू, खराब जेसीबी व रास्ता पूर्ववत है. बालू घाट और आसपास में किसी प्रकार के चक्का का कोई निशान नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि अभी किसी भी तरह का बालू का अवैध उठाव या बिक्री नहीं किया जा रहा है. यदि इस तरह का कोई मामला आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही