Search

 
 
 

चांडिल : शहीद रघुनाथ महतो काे फर्जी लिखने के मामले में एसडीओ ने मांगी माफी

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने एक वीडियो जारी कर चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो को फर्जी लिखने के मामले में माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि पत्र में उनकी ओर से किसी प्रकार की गलती नहीं हुई है. ग्रामीणों की ओर से मिले आवेदन को उन्होंने नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को जांच और अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया है. बावजूद इसके अगर पत्र से किसी की भावना को किसी प्रकार की ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-kudmi-organizations-protested-in-front-of-the-subdivision-office/">चांडिल

: अनुमंडल कार्यालय के समक्ष कुड़मी संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

क्या है मामला

चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की जयंती पर 21 मार्च को उनके जन्मस्थली नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने के लिए भूमिज समाज की ओर से चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा गया था. उस पत्र के आलोक में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी ने नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी को पत्र लिखकर नीमडीह अंतर्गत बुट पड़ासा घुटियाडीह में फर्जी वीर शहीद रघुनाथ महतो की जयंती के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था. अनुमंडल पदाधिकारी के चिट्ठी में शहीद रघुनाथ महतो को फर्जी बताने पर समाज का कुड़मी समाज नाराज हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही