Search

 
 
 

Chandil : एसडीओ ने बालू लदा पांच हाइवा पकड़ा, जुर्माना वसूला

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल की एसडीओ शुभ्रा रानी ने साेमवार की रात चौका थाना क्षेत्र में एनएच 33 से बालू लेकर जा रहे पांच हाइवा को पकड़ा. पांचों हाइवा को पकड़कर एसडीओ ने चौका थाना को सौंप दिया है. चौका थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि पांचों हाइवा में बालू का चालान है, लेकिन हाइवा में कितना बालू लोड है और चालान कितने का है, बालू कहां से लोड कर लाया जा रहा था, चालान वैध है या नहीं, इसकी जांच की जानी है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-international-commerce-day-celebrated-in-jamshedpur-womens-university/">Jamshedpur

: जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में इन्टरनेशनल कॉर्मस डे मना
बालू लदा पांच हाइवा पकड़ाए जाने के बाद इसकी जांच करने के लिए जिला परिवहन विभाग के कर्मी मंगलवार को चौका थाना पहुंचे थे. मंगलवार को पांचों हाइवा से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया. वहीं जिला खनन पदाधिकारी ने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही. उन्होंने कहा कि चौका थाना क्षेत्र में बालू लदा पांच हाइवा पकड़े जाने की सूचना नहीं है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-goods-worth-rs-20000-and-rs-2000-stolen-from-utensils-shop/">Kiriburu

: बर्तन दुकान से 20 हजार के सामान व दो हजार रुपए चोरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही