Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बगैर कागजात के बालू व गिट्टी ले जा रहे चार हाईवा को एसडीओ ने किया जब्त

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने शुक्रवार को टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर औचक छापामारी अभियान चलाकर चार हाईवे को जब्त किया है. इनमें से तीन हाईवा पर बालू लोड है, जबकि एक हाईवा पर गिट्टी लोड है. मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर अवैध कारोबार के खिलाफ वाहन जांच की. इनमें एक बालू व एक गिट्टी लदा हाईवा को चांडिल थाना क्षेत्र के नारगाड़ीह के समीप जब्त किया. वहीं दो बालू लदे दो हाईवा को पाटा टोल प्लाजा के सामने जब्त किया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/tempreture-crosses-40-in-jharkhand-chances-of-rain-in-these-21-districts-including-ranchi/">झारखंड

में पारा 40 पार, रांची समेत इन 21 जिलों में बारिश के आसार

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : एसडीओ

इस संबंध में एसडीओ शुभ्रा रानी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही हैं. अवैध कारोबार में संलिप्त कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि टाटा रांची हाइवे पर जांच के दौरान तीन बालू लदे हाइवा और एक गिट्टी लदे हाइवा को जप्त किया गया है. वाहन चालकों से चालान की मांग की गई. गिट्टी लदे हाईवा का चालान नहीं था जबकि बालू लगे तीनों हाईवे का चलन का समय बीत चुका था. उन्होंने बताया कि चारों हाइवा को जब्त कर लिया गया है और आगे की कारवाई की जा रही हैं. एसडीओ शुभ्रा रानी ने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार का संचालन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-student-organizations-will-surround-jpsc-on-april-1/">रांचीः

छात्र संगठन एक अप्रैल को करेंगे जेपीएससी का घेराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही