Search

 
 
 

चांडिल : राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन शिविर नौ को

 
Chandil (Dilip Kumar) : राज्य स्तरीय 17वीं सीनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए सरायकेला-खरसावां जिला टीम का चयन नौ जुलाई को होगा. इसके लिए सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन की ओर से चयन शिविर गम्हरिया टीजीएस कॉलोनी अंतर्गत अरुणोदय क्लब प्रांगण में सुबह आठ बजे से होगा. इसकी जानकारी देते हुए सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट खो खो एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय, हाई स्कूल, क्लब की टीमें या कोई भी इच्छुक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी जो सरायकेला - खरसावां जिला के निवासी हैं, शामिल हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-years-imprisonment-to-the-accused-in-the-check-bounce-case/">चाईबासा

: चेक बाउंस मामले में आरोपी को दो साल की सजा
इसके लिए पहचान पत्र, आधार कार्ड का छाया प्रति और चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयन शिविर में भाग ले सकते हैं. विदित हो कि 17वीं सीनियर खो-खो प्रतियोगिता गुमला जिला के सिसई प्रखंड अंतर्गत माघी बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में 14 से 16 जुलाई तक होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही