Search

 
 
 

Chandil : आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन के गलत स्थल का चयन

 
  • फर्जी ग्रामसभा करने का आरोप, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Chandil (Dilip Kumar) : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत कुकड़ू पंचायत के शीशी गांव में आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन के निर्माण के लिए स्थल चयन व ग्रामसभा में फर्जीवाड़ा करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को पत्र सौंपा है. पत्र में लिखा है कि कुकड़ू पंचायत के शीशी ग्राम में आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है. उक्त भवन को कब्जा करने की नीयत से कुछ लोग फर्जी ग्रामसभा आयाेजित कर और फर्जी लाभुक समिति का चयन करने के बाद गलत स्थल का चयन किया गया है. नियमानुसार ग्रामसभा की बैठक कर लाभुक समिति व निर्माण स्थल का चयन करने का प्रावधान है, लेकिन्न सारी वैधानिक प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए पंचायत सचिव, मुखिया, ग्राम प्रधान एवं बिचौलियों की मिलीभगत से फर्जी ग्राम सभा कर लाभुक समिति व स्थल का चयन किया गया है. जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-maa-kushmanda-the-fourth-form-of-goddess-durga-was-worshiped/">Chandil

: देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की हुई पूजा

चयनित स्थल के आसपास नहीं है आबादी

ग्रामीणों ने पत्र में लिखा है कि ग्रामसमा करने के लिए डुगडुगी नहीं बजवाकर ग्रामीणों को जानकारी नहीं दी गई है. जांच के नाम पर एक जुलाई को दोपहर दो बजे स्कूल प्रांगण में बैठक दिखाई गई है. उक्त समय में स्कूल में विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित थे, जो बैठक से अनभिज्ञ हैं. बैठक की सूचना स्थानीय वार्ड मेंबर को भी नहीं दी गई है. भवन निर्माण के लिए जिस स्थान का चयन किया गया है, उसके आस-पास जनाजाति समुदाय की आबादी नहीं है. यह उक्त भवन निर्माण को औचित्यहीन साबित करती है. ग्रामीणों ने इन बिंदुओं की ओर तत्काल ध्यानाकृष्ट करते हुए निर्माण कार्य को स्थगित करने का आग्रह किया है, ताकि सरकारी राशि से आदिवासी कल्याणार्थ बनने वाले भवन को असमाजिक तत्वों द्वारा दखल करने की साजिश को नाकाम किया जा सके. पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, आदिवासी कल्याण मंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि को भी भेजा गया है. पत्र में भोलानाथ सिंह मुंडा, सुरेंद्र नाथ सिंह मुंडा, बसंत सिंह मुंडा, भुजाधर सिंह मुंडा, सुबोध सिंह मुंडा, गणेश सिंह मुंडा समेत अन्य कई लोगों के हस्ताक्षर हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-importance-cleanliness-explained-by-staging-street-play-at-tatanagar-station/">Jamshedpur

: टाटानगर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर बताया स्वच्छता का महत्व
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही