Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका विषय पर संगोष्ठी 22 जनवरी को

Chandil (Dilip Kumar) : सब डिवीजनल बार एसोसिएशन चांडिल की ओर से रविवार को न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. संगोष्ठी में सरायकेला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एसएन सिन्हा और अतिथि के रूप में स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण व उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला शामिल होंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-intellectual-forum-dedicated-calendar-to-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को समर्पित किया कैलेंडर`

सुबह 11 बजे से होगी संगोष्ठी

अनुमंडल बार एसोसिएशन का कार्यक्रम सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल डैम के आईबी में सुबह 11 बजे से होगा. इसकी जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन के महेंद्र कुमार महतो ने बताया कि कार्यक्रम में न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका पर अतिथि न्यायाधीश अपना विचार व्यक्त करेंगे. इसमें काफी संख्या में अधिवक्तागण शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही