Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल डैम के आईबी में रविवार को न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित किया गया. संगोष्ठी का आयोजन चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन और इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में सरायकेला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एसएन सिन्हा और अतिथि के रूप में स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण व उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला समेत अन्य न्यायकर्मी शामिल हुए.  इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-central-working-committee-meeting-of-north-chhotanagpur-kshatriya-federation-on-january-29/">कोडरमा

: 29 जनवरी को उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक 

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं न्याय प्रक्रिया

कार्यक्रम में सरायकेला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि न्याय प्रक्रिया को अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाना न्यायपालिका का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि कम खर्च पर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुलभ रूप से न्याय पहुंचे इसका प्रयास किया जाना चाहिए. अधिक से अधिक मामलों का न्यायपालिका में निष्पादन हो इसे लेकर भी प्रयास किया जाना चाहिए. मौके पर न्यायालय कर्मियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.  इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-tusu-fair-organized-in-badajuri-kashidangas-tusu-statue-got-first-prize/">घाटशिला

: बड़ाजुड़ी में टुसू मेला आयोजित, काशीडांगा के टुसू प्रतिमा को मिला प्रथम पुरस्कार

अनुमंडल बार भवन में बने पुस्तकालय

कार्यक्रम के दौरान चांडिल अनुमंडल के अधिवक्ताओं ने चांडिल बार भवन में पुस्तकालय की स्थापना करने मांग की. अधिवक्ताओं की मांग पर जल्द ही पुस्तकालय खोलने का आश्वासन दिया गया. कार्यक्रम में जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश के अलावा मुख्य रूप से चांडिल अनुमंडल न्यायालय के एडीजे एसएन सिन्हा, झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा, वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला, चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष अनिल साहू, सरायकेला डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात महतो, महासचिव देवाशीष ज्योतिषी, महेंद्र कुमार महतो, देवाशीष कुंडू समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही