Search

 
 
 

चांडिल : बाबा साहेब अंबेडकर के विचार विषय पर संगोष्ठी आयोजित

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड किसान परिषद की ओर से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के मातकामडीह स्थित आदिवासी कला भवन में हुई संगोष्ठी में बाबा साहब के विचारों पर अमल करने को लेकर चर्चा की गई. इसके पूर्व बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर अंबिका यादव ने कहा कि भारत के संविधान में लोगों को कई विशेष अधिकार दिए गए हैं. वर्तमान दौर में सभी को संविधान पढ़ने की जरूरत है. आदिवासी, मूलवासी व किसानों को संविधान पढ़ने से हक और अधिकार की जानकारी मिलेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी को बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-remember-babu-veer-kunwar-singh-on-victory-day/">चाईबासा

: विजय दिवस पर बाबू वीर कुंवर सिंह को कांग्रेसियों ने याद किया

आदिवासियों को मिले अधिकार बाबा साहेब की देन

संगोष्ठी में बृहस्पति सिंह सरदार ने ग्राम सभा, पेशा कानून, पांचवीं अनुसूची जैसे अधिकार पर चर्चा की. राधागोविंद सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. संगोष्ठी को जगन्नाथ सिंह, हरेकृष्ण सिंह सरदार, दुलाल सिंह सरदार, श्यामसुंदर दास, रंजीत माहली, विष्टु सिंह सरदार आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आदिवासियों को मिले विशेष अधिकार बाबा साहेब की ही देन है. संविधान निर्माण में उन्होंने महती भूमिका निभाई है. संगोष्ठी का संचालन तरुण प्रमाणिक ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही