Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नीमडीह के उप प्रमुख रहे वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक महतो का निधन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड के भूतपूर्व उप प्रमुख सह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार महतो का रविवार को सुबह निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रघुनाथपुर के नीमडीह मोड़ स्थित आवास पर रह रहे थे. दिवंगत अशोक कुमार महतो वर्ष 1971 से लंबे समय तक ओड़िया पंचायत के मुखिया सह नीमडीह प्रखंड के निर्वाचित उप प्रमुख के पद पर आसीन थे. वे जनहित के कार्य में सदैव तत्पर रहते थे. अशोक कुमार महतो अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्री व नाती-पोती का भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-three-laborers-from-jharkhand-beaten-up-in-tamil-nadu-plead-for-help/">किरीबुरू

: झारखंड के तीन मजदूरों की तमिलनाडु में पिटाई, मदद की लगाई गुहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक कुमार महतो के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने शोक जताया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक कुमार महतो कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही थे और सुलझे हुए राजनीतिज्ञ थे. वे हमेशा पार्टी व जनसेवा के कार्य में लगे रहते थे. अशोक महतो का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. वहीं सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो व सुनील कुमार महतो ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. उनके पार्थिव शरीर पर श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को ग्राम प्रधान महासंघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो के अलावा कांग्रेस, झामुमो, आजसू, भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही