Search

 
 
 

चांडिल : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष ने थामा जदयू का दामन

 
Chandil (Dilip Kumar) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष कमल चौबे, बृजमोहन सिंह, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान और धर्मेंद्र तिवारी ने रविवार को जदयू का दामन थामा. रांची के डिबडीह स्थित झारखंड प्रदेश जदयू कार्यालय में सभी ने जदयू की सदस्यता ली. मौके पर झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार एवं युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने सभी नवआगंतुकों को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-five-kundiya-one-day-gayatri-mahayagya-completed-in-rugdi-of-ichagarh/">चांडिल

: ईचागढ़ के रुगड़ी में पांच कुंडीय एक दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

संगठन होगा मजबूत : श्रवण कुमार

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि सभी के योगदान देने से जदयू का संगठन सरायकेला-खरसावां जिले में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में मजबूत होगा. उन्होंने सभी नवआगंतुकों से संगठन का विस्तार करने और इसे मजबूत बनाने के लिए काम करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, बैद्यनाथ पासवान, उपेंद्र नारायण सिंह, अमित कुमार, रामजी प्रसाद, रविशंकर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही