Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ग्राम सभा की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड अंतर्गत माकुलाकोचा में ग्राम सभा की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. ग्राम प्रधान जयनाथ सिंह सरदार की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा की बैठक में सशक्तीकरण व ग्राम विकास के लिए हिरण पार्क बैरीकेट में सहयोग रसीद फिर से काटने का निर्णय लिया गया. ग्राम सभा द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी प्रतिनिधि बैठक में नहीं पंहुचे और ना ही इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण दिया. ग्राम सभा में उपस्थित लोगों ने इसे विभाग का अनैतिक गुण बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-upset-due-to-incidents-of-arson-in-bagebeda-warning-of-agitation/">जमशेदपुर

: बागेबेड़ा में हो रही आगजनी की घटनाओं से लोग परेशान, आंदोलन की चेतावनी

मांगें नहीं मानने पर होगा आंदोलन 

बैठक में हिरण पार्क में रैयत व खतियानी जमीन को ग्राम सभा माकुलाकोचा को वापस करने और हिरण पार्क वन विभाग में ग्राम सभा सदस्य व ग्रामीण को स्थायी रोजगार, योग्य लोगों को नौकरी देने की मांग की गई. मौके पर ग्राम सभा संबंधित विभाग से बेरोजगारों को हर्जाना देने की भी मांग की गई. साथ ही मांगों को समय सीमा के अंदर पूरा नहीं करने पर आंदोलन या हिरण पार्क बंद करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/sc-refuses-to-restrain-media-from-airing-news-related-to-hindenburg-report/">हिंडनबर्ग

की रिपोर्ट से संबंधित समाचार प्रसारित करने पर मीडिया पर रोक लगाने से SC का इनकार

ग्राम सभा की मांगें जायज - बृहस्पति 

बैठक में गांव गणराज्य लोक समिति (कोल्हान) के चांडिल अनुमंडल के संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार ने कहा कि ग्राम सभा के मांगें जायज है. इसे पूरा करना विभाग का दायित्व है. ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित कर ग्राम सभा कानून 1996, वन अधिकार कानून 2006 के तहत जो अधिकार है उसे देने की मांग की गई. सीएनटी एक्ट 1908 के नियम के आधार एवं ग्राम सभा के बिना सूचना के कोई भी जमीन खरीद बिक्री ना किया जाए. बैठक में देबूराम मांझी, रूप सिंह, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, बलराम सिंह, सूर्यदेव सिंह, रतन सिंह, संकर सिंह, गुंधु सिंह, सूरत सिंह, रवीन्द्र सिंह, झीलपी सिंह, प्रमिला सिंह, संध्या रानी सिंह, संतोषी सिंह, निरोबाती सिंह, बाशांति सिंह, चूड़ा मनी सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही