Search

चांडिल : ईच्छापुरम शनि मंदिर में 17 जून को मनेगा शनिदेव का जन्मोत्सव

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम कॉलोनी स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में 17 जून को शनिदेव जी भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इस अवसर पर दो दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए स्वामी राकेश बाबा ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या के दिन शनिवार 17 जून को हर्षोल्लास के साथ भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. अनुष्ठान को लेकर की जा रही तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुखिया होटल-चांडिल डैम रोड पर स्थित शनिदेव जी के मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए यहां पर पंडाल का निर्माण कराया गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-mp-geeta-koda-laid-the-foundation-stone-of-pcc-road-in-chhotanagara/">मनोहरपुर

: छोटानागरा में सांसद गीता कोड़ा ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

भजनों पर झुमेंगे श्रद्धालु, होगा महाभंडारा

स्वामी राकेश बाबा ने बताया कि दो दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन शनिवार 17 जून को सुबह पांच बजे से पूजन प्रारंभ होगा. इसके बाद दस बजे से हवन-अनुष्ठान होगा. दोपहर बाद तीन बजे से भजन का कार्यक्रम होगा. भजन प्रस्तुत करने के लिए संबलपुर से संतोष झा और पूजा झा के अलावे धनबाद से ज्योति पांडेय चांडिल पहुंच रही है. इसके साथ ही टाटानगर के अमित साहू झांकी ग्रुप द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी. शाम को महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा. उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार 18 जून को दोपहर 12 बजे से महा भंडारा का आयोजन किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp