Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति फदलोगोड़ा के अध्यक्ष बने शंकर

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)चांडिल प्रखंड के फदलोगोड़ा स्थित श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति ने आने वाले दुर्गोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर रविवार की देर शाम समिति की बैठक हुई. फदलोगोड़ा हरि मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसके साथ ही वर्ष 2022 के दुर्गा पूजा का लेखा-जोखा का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ ही वर्ष 2023 की दुर्गा पूजा के आयोजन पर चर्चा की गई. बैठक में छठे वर्ष दुर्गा पूजा का बजट क्या रखा जाएगा और किस प्रकार के थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाएगा, इस पर भी चर्चा की गई. विदित हो कि पांच वर्ष के दौरान चांडिल अनुमंडल क्षेत्र से लेकर जमशेदपुर तक फदलोगोड़ा दुर्गा पूजा की एक अलग पहचान बना चुकी है. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मां शक्ति की पूजा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/hearing-in-sc-today-on-the-petition-of-manipur-kuki-community-tribal-forum-has-demanded-deployment-of-army/">मणिपुर

कुकी समुदाय की याचिका पर आज SC में सुनवाई, ट्राइबल फोरम ने आर्मी लगाने की मांग की है

इस प्रकार है नवगठित कमेटी

सफलता के साथ छठे वर्ष में श्रीश्री सर्वजनीन दुर्गा पूजा समिति फदलोगोड़ा के कमेटी का पुनर्गठन किया गया. नवगठित कमेटी में शंकर महतो को अध्यक्ष, दिनेश महतो को महासचिव, प्रदीप गिरि को सचिव, चित्तरंजन प्रमाणिक व राजवीर कुमार को सह सचिव, मनोज प्रमाणिक को सह कोषाध्यक्ष, रामनाथ शर्मा व शंकर मंडल को उपाध्यक्ष, हरिश चंद्र सिंह, आकाश प्रमाणिक व संजय प्रमाणिक को निदेशक, दीपक महतो, आकाश महतो व मुकेश प्रमाणिक को कार्यकारी अध्यक्ष, कालीपद गोराई व दुबराज सिंह को संगठन सचिव बनाया गया. श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति फदलोगोड़ा का मुख्य संरक्षक जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह फदलोगोड़ा काली मंदिर के श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही